राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन ने गौरव देवासी को अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके साथियों ने संगठन के कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कलाकारों और तकनीशियनों ने देवासी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर मिलेंगे।