गोपालगंज: पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक से 10 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
शहर के पोस्ट आफिस चौक सहित अन्य जगह से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दस लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित को कोर्ट में पेश कर दिया।