लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के गुलालपुर के मजरा अकड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल गौतम और कमलेश गौतम पक्ष के बीच चल रहा पुराना विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।