दमोह: एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में कोतवाली थाना से "सेफ क्लिक 2.0 अभियान" के चलते शहर भ्रमण कर निकली वाहन रैली
Damoh, Damoh | Jun 25, 2026 दमोह पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत गुरुवार शाम साइबर जागरूकता वाहन रैली निकाली। एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में रैली कोतवाली थाना परिसर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तख्तियों के माध्यम से फर्जी लिंक, ऑनलाइन स्कैम और साइबर ठगी से बचाव का संदेश दिया। लोगों से ओटीपी, बैंक जानकारी साझा न करने अपील की।