कर्वी: मानिकपुर रेलवे स्टेशन में शराब के नशे में यात्रियों से मारपीट के आरोपों पर जीआरपी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मानिकपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शराब के नशे में यात्री रमेश कुमार वर्मा ने सीट को लेकर यात्रियों से गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। थाना पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।