प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज का शनिवार की दोपहर लगभग 01 बजे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर सोरेनजीत सरकार के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान मुख्य रूप से टीकाकरण से संबंधित कॉल्ड चैन रूम का निरीक्षण किया गया। जिसमें वैक्सीन के रखरखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया। साथ ही वैक्सीन के रखरखाव को लेकर विचार विमर्श किया गया।