बिधूना: सहायल क्षेत्र के सूख गांव में तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूख में खेतों पर बने कुएं में मानसिक रूप से बीमार युवक का शव पड़ा मिला। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजन को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महाराजपुर निवासी बदन सिंह का पुत्र शिवम (20) मानसिक रूप से बीमार था। 25 अप्रैल को बिना बताए वह घर से चला गया था।