जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में रिजनल स्टोर, हसदेव में हुई नकबजनी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। 12 सितंबर 2025 को दर्ज प्रकरण में रोशनदान काटकर कीमती मशीनरी पार्ट्स चोरी किए गए थे। विवेचना के दौरान पहले आरोपी विजय सिंह की गिरफ्तारी हुई, जिसने अपने साथियों के नाम बताए।