#Repost @roundthewatchnews
✅ नंदा की चौकी पुल पर 10 माह बाद यातायात फिर हुआ शुरू ✅
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित पुल पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अस्थाई पुलिया के ध्वस्त होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए रातोंरात अंतिम चरण के निर्माण कार्य पूरे किए।
लगातार प्रयासों के बाद पुल को रविवार, 12 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इससे देहरादून और पांवटा साहिब के बीच आवागमन करने वाले हजारों लोगों और वाहनों को बड़ी राहत मिली है।
पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और टौंस नदी के बढ़े जलस्तर के कारण अस्थाई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब मार्ग बहाल होने से क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
#Dehradun #Premnagar #PaontaSahibRoad #TrafficRestored UttarakhandNews