सिमडेगा: कृषि विभाग द्वारा संचालित बिरसा कृषि रथ 2026 पहुंचा जोकबहार, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
कृषि विभाग सिमडेगा द्वारा संचालित बिरसा कृषि रथ 2026 मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जोकबहार पहुंची। जहां पर एलईडी स्क्रीन वाले वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट का भी वितरण किया गया एवं योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।