कोंडागांव: पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ग्राम पंचायत उमरगांव के देव मेला में शामिल, देवी-देवताओं का लिया आशीर्वाद
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आज रविवार को शाम 4 बजे उमरगांव ग्राम पंचायत में आयोजित पारंपरिक देव मेला में शामिल होकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों एवं मेला समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।