झालरापाटन: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झालरापाटन चौपाटी पर रिहर्सल शिविर, पतंजलि योगपीठ और आयुष मंत्रालय ने किया संयुक्त आयोजन
झालरापाटन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत रविवार को चौपाटी पर एक रिहर्सल शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पतंजलि योगपीठ, आयुष मंत्रालय और द्वारिकाधीश योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। योग गुरु सुनील कारपेंटर और योगेंद्र बंटी राठौर ने दोपहर 3:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष थीम स्वस्थ वृद्धावस्था रखी गई है।