मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराब तस्करों एवं शराबियों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर ठेठरी टोला से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। शराब पिए जाने की पुष्टि उपरांत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।