बेंगाबाद: बालमुकुंद फैक्ट्री से निकाले गए मजदूरों की बहाली के लिए असंगठित मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित बालमुकुंद स्पॉन्ज आयरन फैक्ट्री में कार्यरत चार मजदूरों को बिना सूचना काम से हटाने के मामले को लेकर गुरुवार को 10 बजे से आंदोलन शुरू हो गया है। इस दौरान असंगठित मजदूर मोर्चा ने आरोप लगाया कि सितंबर 2025 में हटाए गए मजदूरों को वापस काम पर रखने की मांग को लेकर कई बार फैक्ट्री प्रबंधन अवगत करा चुके है।