छतरपुर: ग्राम सादनी में छत पर खेलते समय 6 वर्षीय बच्चा नीचे गिरा, जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती।
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम सादनी में छत पर खेलते समय एक 6 वर्षीय बच्चा नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार घायल ललन कुशवाहा (6 वर्ष) पिता देवी चरण निवासी सादनी आज 26 जून रात करीब 8:30 बजे अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते समय अचानक वह छत से नीचे गिर गया।