चाचौड़ा: बीनागंज में आधी रात को भैंस का सफल सिजेरियन, दो मुंह वाले बछड़े को निकाल कर बचाई गई जान
चाचौड़ा के बीनागंज के किसान रामखेलावन मीणा की भैंस को प्रसव के दौरान गंभीर समस्या हो गई। सामान्य डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही थी। आधी रात किसान अपनी भैंस को लेकर पशु चिकित्सालय गुना पहुंचे जहां शल्यक्रिया विशेषज्ञ हरवीर सिंह ठाकरे ने आधी रात भैंस का सफल सिजेरियन कर भैंस के गर्भ से दो मुंह बछड़े को निकाला। बछड़ा दो मुंह वाला था जिसके कारण प्रसव नहीं हो रहा था।