बेगूसराय: ITI कैंपस में 20 जून को जिला नियोजनालय द्वारा जॉब-कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां कुल 100 पदों पर बहाली होगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लो गई है. यह बातें गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. जॉब कैम्प में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दशवी, बारहवीं एवं स्नातक निर्धारित है.