बेगूसराय: जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
जदयू कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय की अध्यक्षता में चार विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष की बैठक गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही सभी लोग जुट जाएं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथस्तर पर मतदाताओं से मिलने का काम करें.