बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने खातोपुर से डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर से डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.