तारानगर: तारानगर से डाबड़ी छोटी जा रही बस में बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर चोरी का आरोप, दो महिलाओं को दबोचा गया
तारानगर से डाबड़ी छोटी जा रही रोडवेज बस में शुक्रवार को दो महिलाओं द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि बस में भारती के गले से पीछे बैठी चिंकी और ममता नामक दो आरोपी महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया।मंगलसूत्र तोड़ने का पता चलने पर बस में बैठी सवारियों ने पुलिस को सुचना दी,पुलिस दोनो महिलाओं को थामे लाई है।