झांसी: अनाथ आत्माओं को मोक्ष दिलाने की अनूठी पहल, गया जी में 7 सितंबर को पहूज नदी पर होगा सामूहिक तर्पण और पिंडदान
Jhansi, Jhansi | Sep 3, 2025 पितृपक्ष के दौरान लावारिस, अनाथ और अज्ञात आत्माओं को मोक्ष दिलाने के लिए जिला जनकल्याण महासमिति, झाँसी एक अनूठा आयोजन कर रही है। धर्माचार्यों के साथ बुधवार शाम 6 बजे हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि इन आत्माओं का विधिवत तर्पण और पिंडदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, 7 सितंबर को झाँसी की पहूज नदी पर सामूहिक तर्पण और पिंड पूजन होगा।