बांसवाड़ा: घाटोल कस्बे में 16 अप्रैल को मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कर वागड़ बने वृंदावन टीम को सौंपा गया
घाटोल कस्बे में तीन दिन पूर्व मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव का रविवार को मानवीय संवेदनाओं के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। घाटोल थाना पुलिस के एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पहचान के प्रयासों के लिए ।