धमतरी: कांग्रेस पार्षदों ने निजी काम में नगर निगम की JCB रंगे हाथ पकड़ी, जमकर हंगामा किया
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि नगर निगम धमतरी में मशीनरी के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। कहा वार्डों के काम के लिए डीजल का संकट बताकर JCB नहीं भेजने वाला निगम, निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए JCB का उपयोग कर रहा था। बताया कि मंगलवार की रात कांग्रेस पार्षदों ने मौके पर JCB को निजी काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।