चकिया: इलिया में ज्वेलर्स की दुकान से 7.5 लाख का कच्चा सोना लेकर उचक्का फरार, वीडियो हुआ वायरल
इलिया कस्बे स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में खरीदारी के बहाने आए उचक्के ने दुकान संचालक के बेटे को बातों में उलझाकर करीब 100 ग्राम कच्चा सोना लेकर फरार हो गया। करीब 7.5 लाख रुपये की इस उचक्कागीरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।जो शुक्रवार दोपहर 01 बजे सोशल मीडिया पर वायरल है। व्यापारियों ने आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की मांग की है।