चनपटिया विधानसभा के नव-निर्वाचित विधायक अभिषेक रंजन शुक्रवार के रात 11:30 बजे अचानक PHC चनपटिया के औचक निरीक्षण पर पहुँचे। उनके पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हलचल मच गई। विधायक ने सबसे पहले वार्ड का जायजा लिया, जहाँ साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं में कई कमी देखने को मिली। इसके बाद वे इमरजेंसी कक्ष, दवा-वितरण केंद्र और ओपीडी क्षेत्र में पहुँचे।