मोकामा: मोकामा रामपुर डुमरा के ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस का घेराव किया
Mokameh, Patna | May 20, 2026 मोकामा के रामपुर डुमरा के रामनगर में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर बिजली ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई। बुधवार शाम 6 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि जितनी बिजली खपत है उससे कम पावर का ट्रांसफॉर्मर लगता है और दो दिन में ही जल जाता है इसलिए 200 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा रही है।