मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठाया खतरनाक कदम, जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर—झांसी रेफर
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंगरवारा में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।