पन्ना: पन्ना में दबंगई: बीच सड़क बस रोककर कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई, जान से मारने की धमकी
Panna, Panna | Apr 17, 2026 पन्ना के देवेंद्रनगर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! सतना से आ रही बस को बीच रास्ते रोककर नागेंद्र राजपूत और उसके साथियों ने कंडक्टर मोहम्मद नसीम पर जानलेवा हमला कर दिया। सरेआम मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।