मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला उमरिया द्वारा संवाद योजनांतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया गया।जिला समन्वयक रविन्द्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन दिए ।