धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गुरुवार सुबह 5:00 से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गजरौला के ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मंगलकामना की।