बांदा: जनपद बांदा में नियुक्त एक डॉक्टर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, ASP/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने आज दी जानकारी
Banda, Banda | Apr 13, 2026 बांदा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति ने अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होकर सूचना दी की जनपद बांदा मे नियुक्त एक डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बेटी के पैर को काटना पड़ गया है। सूचना पर DM बांदा के आदेश के क्रम मे CMO बांदा ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। जिसके क्रम मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी जानकारी ASP/क्षेत्राधिकारी ने दी।