खंडवा नगर: कार को बचाने में हादसा: बाइक पुलिया से गिरी, 38 वर्षीय तुकाराम तवर की मौत
खंडवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय तुकाराम तवर की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार सनावद से झिरनिया की ओर जा रहे थे, तभी एक कार चालक ने सामने आ रही दूसरी कार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी।