कांके: रांची के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पेट्रोल पंप मिले बंद
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 रांची के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल संकट के संकेत मिलने लगे हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कई पेट्रोल पंप बंद मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की लगातार सीमित आपूर्ति की शिकायतों के बीच कई पेट्रोल पंप बंद मिले, जबकि कई जगहों पर नो स्टॉक और सीमित ईंधन वितरण के बोर्ड लगाए गए हैं। कुछ पंपों पर चारपहिया वाहनों को फुल टैंक ईंधन देने पर रोक लगा दी गई।