कोंडागांव: DNK वार्ड में 4 दिन से पालिका की मोटरपंप खराब, वार्ड वासियों को स्वच्छ पेयजल के लिए करना पड़ रहा जद्दोजहद
शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत डीएनके वार्ड के निवासियों को पिछले चार दिनों से स्वच्छ पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहा है वार्ड के पंप खराब होने के बावजूद पार्षद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। वहीं हताश निवासीयों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या का जल्द समाधान करने का आग्रह किया है।