बदायूं: मझारा गांव में घर में ईट-पत्थर फेंकने को लेकर हुए विवाद में धक्का-मुक्की से बुजुर्ग की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मझारा गांव में घर में ईट-पत्थर फेंकने को लेकर हुए विवाद में झगड़ा हो गया। जिसमें 60 वर्षीय रामकुमार पुत्र केदार से धक्का मुक्की की गई। जिससे वह गिर गए और उनको चोट लग गई। डायल 112 पुलिस भी बुलाई गई। तभी परिजन घायल रामकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह 5:00 बजे रामकुमार की मौत हो गई।