टिमरनी: टिमरनी के आमसागर में 'पानी चौपाल', किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर से जल संरक्षण की सीख
Timarni, Harda | May 4, 2026 जिले में जल संरक्षण को लेकर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 4 मई 4:30 बजे सोमवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम आमसागर में ‘पानी चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।