शिवपुरी नगर: पोस्टमैट्रिक हॉस्टल की छात्राओं का फूटा गुस्सा,कलेक्टर से बोलीं-खुले में नहाने को मजबूर हैं,सब्जियों में निकलते है कीड़े
शिवपुरी शहर के टीवी टावर रोड स्थित शासकीय पोस्टमैट्रिक छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर से मिलकर हॉस्टल की विभिन्न अव्यवस्थाओं की शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।