सीतापुर: तंबौर इलाके में संदिग्ध अवस्था में 10 माह की मासूम बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के इच्छा गांव में सन्दिग्ध अवस्था के चलते 10 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई मामले में मृतक बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार वालों ने बच्ची की मां के जीजा के ऊपर हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस की तहकीकात जारी है।