सेवा संकल्प अभियान की असली सार्थकता यहीं है...
जशपुर में चल रहा सेवा संकल्प अभियान समाज के जरूरतमंद और वंचित परिवारों तक मदद पहुंचाने का संकल्प है। लेकिन किसी अभियान की सफलता केवल कार्यक्रमों और आयोजनों से नहीं, बल्कि उस मदद से तय होती है जो जरूरत के समय किसी जिंदगी को संभाल सके।
सन्ना तहसील के ग्राम कर्रीकोना का 32 वर्षीय पहाड़ी कोरवा युवक कालू राम पिछले 12 वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इलाज के लिए परिवार जमीन तक बेच चुका है। पत्नी विकलांग हैं, दो छोटे बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी है और अब परिवार के पास इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं।
ऐसे में यदि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कालू राम तक प्रशासन और समाज की मदद पहुंचती है, उसे बेहतर अस्पताल में इलाज मिलता है और उसका परिवार फिर से उम्मीद के साथ जीवन जी पाता है, तो यही इस अभियान की सही मायनों में सफलता होगी।
आज जरूरत एक और कार्यक्रम की नहीं, बल्कि एक बीमार इंसान तक सेवा को पहुंचाने की है। उम्मीद है कि कालू राम की पीड़ा शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और उनका इलाज सुनिश्चित होगा।
#jashpur #CMOChhattisgarh #cghealth
Jashpur, Jashpur | Oct 7, 2026