गोरखपुर: साइकिल से निकले आईएएस ऑफिसर, शहर के विभिन्न इलाकों में हो रहे नाला सफाई का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने साइकिल से शहर में चल रहे नाला सफाई का निरीक्षण किया। शहर में 257 नाले हैं। बरसात से पहले इन सभी नालों को रोस्टर बनाकर सफाई कराया जा रहा है। प्रथम चरण की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जिसका निरीक्षण करने के लिए नगर आयुक्त साइकिल से पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि समय सीमा में काम को खत्म करना है।