चौथम: पंचायत समिति की बैठक में डेढ़ करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन प्रमुख सभाकक्ष में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में पंचायत समिति अंश से लगभग डेढ़ करोड़ की योजनाएं पारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व के योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही 15वीं वित्त आयोग, राज्य षष्टम वित्त आयोग, राशन कार्ड, आवास योजना आदि विषयों की चर्चा की गई।