संत कबीर नगर की होनहार बेटी सरगम चतुर्वेदी के एमबीबीएस पास करने पर बुधवार दोपहर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व राकेश चतुर्वेदी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।