गोंडा: बिनुहनी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में दसरथ लाल 448 वोट पाकर हुए विजयी
Gonda, Gonda | Feb 21, 2025 इटियाथोक के बिनुहनी ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पद पर हुए मतदान की मतगणना का कार्य शुक्रवार 2 बजे पूरा हो गया। इसी के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए गए। उपचुनाव में दशरथ लाल के सिर पहली बार प्रधानी का सेहरा बंधा है। समर्थकों ने फूल मालाओं से विजेता का स्वागत किया। दशरथ लाल ने 448 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष को 244 वोट मिले।