धामापुर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच स्पीड ब्रेकर के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया।