शाहबाद: पुश्तैनी बाड़ों पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 28, 2026 शाहाबाद कस्बे के माली मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने एसडीएम सुनील को ज्ञापन सौंपकर पुश्तैनी बाड़ों पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत के नाम दर्ज करीब 89 बीघा आबादी भूमि पर वर्षों से उनके मकान और पशुओं के बाड़े बने हुए हैं। आरोप है कि कुछ लोग बाड़ों के पास आकर कब्जे का प्रयास करते हैं।