विश्वनाथ धाम में श्री श्री रविशंकर ने किया दर्शन पूजनः बोले-भारत ने जेंडर इक्वलिटी की बात को कर दिखाया
वाराणसी पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। गंगा द्वार से गंगा जल लेकर सीधे बाबा विश्वनाथ के गर्भ गृह पहुंचे जहां उन्होंने बाबा को जलाभिषेक किया। मंदिर में पुजारी ने विधि विधान से पूजा पाठ कराई। जिसके बाद वह श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित त्रयम्बकेश्वर भवन मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए।