मछरहट्टा भीटी में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
चंदौली के अलीनगर निवासी वीरेंद्र की पुत्री प्रियंका (30 वर्ष) की शादी तीन वर्ष पूर्व रामनगर के भीटी के मछरहट्टा निवासी अविनाश पुत्र रामजी के साथ हुई थी। प्रियंका को एक दो वर्षीय संतान है। उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे।