विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप
रामनगर थाना के मछरहट्टा भीटी निवासी विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में तहरीर दी। वहीं पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।