टीकमगढ़: 'घंटा' बयान पर कांग्रेस हमलावर, घंटा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली
टीकमगढ़ में रविवार को इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, जिला अध्यक्ष नवीन साहू और प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के गांधी चौराहे पर एकत्रित हुए।