मीरगंज शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जेसीबी की मदद से 15 दिन पूर्व सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा धीरे धीरे फिर से अस्थायी अतिक्रमण करना शुरू कर दिया गया है। सड़कों पर दोबारा हुए कब्जे के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने लगी है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।